शिवम के मिलने पर चेम्बर अध्यक्ष ने किया एसपी भोजराम का सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिवम के मिलने पर चेम्बर अध्यक्ष ने किया एसपी भोजराम का सम्मान

 शिवम के मिलने पर चेम्बर अध्यक्ष ने किया एसपी भोजराम का सम्मान




गरियाबंद  

आंध्र प्रदेश के तिरूपति में लापता जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम कुरूद के सात वर्षीय शिवम के मिलने की खुशी में रविवार को चेम्बर आॅफ कामर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा के नेतृत्व में व्यापारियो ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से मिलकर उन्हे बधाई दी और लगातार शिवम की खोजबीन में प्रयास करने के लिए उनका सम्मान किया। चेम्बर आॅफ कामर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने कहा कि शिवम के लापता होने की सुचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस ने लगातार आंध्र पुलिस से सम्पर्क बनाए रखा। खास बात रही कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वेकांता अप्पा नायडु और गरियाबंद में पदस्थ एसपी भोजराम पटेल एक ही बैंच के अधिकारी निकले है। इसके चलते दोनो पुलिस के बीच बेहतर तालमेल रहा और तिरूपति के एसपी नायडु ने शिवम की खोजबीन में विशेष ध्यान दिया। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल लगातार आंध्र पुलिस से सम्पर्क में रहकर शिवम से जुड़ी जानकारी लेते रहे है। इसके चलते ही शीघ्रता से काम करते हुए आंध्र पुलिस ने 15 दिनो में शिवम को खोज निकाला। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मनोज खरे ने भी एससी का आभार जताते हुए कहा कि शिवम के मिलने से एक बार फिर पुलिस के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। तिरूपति का मामला होने के बाद भी गरियाबंद पुलिस ने बहुत सहयोग किया। इसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेम्बर आॅफ कामर्स के जिला उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चेम्बर अध्यक्ष रिजवान मेमन, रोशन देवांगन, हरमेश चावड़ा, प्रतिक सिंह ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads