*पांडुचेरी के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का निमंत्रण,धरसीवां विधायक ने दिया ,मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने स्वीकार किया निमंत्रण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पांडुचेरी के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का निमंत्रण,धरसीवां विधायक ने दिया ,मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने स्वीकार किया निमंत्रण*

 *पांडुचेरी के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का निमंत्रण,धरसीवां विधायक ने दिया ,मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने स्वीकार किया निमंत्रण*



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

 छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में सम्मलित होने पांडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सम्मान निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव में सम्मलित होने की स्वीकृति प्रदान की।





    जानकारी के मुताबिक प्रतिवर्ष 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक  नृत्य महोत्सव और 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ का राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है इस साल भी राज्योत्सव बड़े ही शानदार तरीके से छत्तीसगढ़िया सँस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा इसी कार्यक्रम में सम्मलित होने धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने पांडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव का निमंत्रण दिया छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दोनो महिला विधायको ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी से सौजन्य मुलाकात की ओर उन्हें विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसमें मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी  ने सहर्ष स्वीकार किया और राज्योत्सव में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। 

 ज्ञात है कि प्रति वर्ष 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर  नृत्य महोत्सव और 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का समारोह मनाया जाएगा जिसको लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा जोर-शोर से राज्योत्सव की तैयारी चल रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads