कांग्रेस की सरकार किसानों की आत्महत्या के मामले को लेकर खामोश है,छग सरकार किसानों को अनदेखी किया जा रहा है******
कांग्रेस की सरकार किसानों की आत्महत्या के मामले को लेकर खामोश है,छग सरकार किसानों को अनदेखी किया जा रहा है******
गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में घटित घटना में न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं किए जाने और भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के मामले को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने गांधी मैदान में शनिवार को एक दिवसीय धरना देकर चेतावनी दी कि सत्ता में मदमस्त कांग्रेस लोगों के साथ अन्याय ना करें नहीं तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि कवर्धा शांतिप्रिय क्षेत्र है, राज्य की कांग्रेस सरकार यहां धार्मिक वातावरण खराब करने में लगी हुई है, निर्दोष लोगों के खिलाफ सरकार के इशारे में एफ आई आर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई होती रही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है ,आम लोगों का अपमान किया जा रहा है, यह बिल्कुल नहीं सहा जाएगा।
श्री साहू ने कहा कि भगवा ध्वज का अपमान हुआ है, कांग्रेस की सरकार किसानों की आत्महत्या के मामले को लेकर भी खामोश है, उत्तर प्रदेश के किसानों को छत्तीसगढ़ की सरकार आर्थिक सहायता दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को अनदेखी किया जा रहा है, 141 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसे राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता नहीं दी है।
बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरुधर पुजारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है, जबकि 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार थी, उस दौरान ऐसी घटना नहीं हुई है, हिंदुओं के भगवा ध्वज का अपमान बिल्कुल नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में जनता जरूर सबक सिखाएगी, भाजपा के नेताओं के विरुद्ध कांग्रेस ने द्वेष पूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया है, छत्तीसगढ़ को कांग्रेस अशांति का टापू न बनाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार भाजपा के कार्यकर्ता न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर संघर्ष करेंगे, इस धरने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने उजागर हो गया है। धरना प्रदर्शन को पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, राहुल सेन, महेश यादव, सुरेंद्र सोनटेके, कमल सिन्हा चिरंजीव देवांगन इत्यादि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर श्रीमती मिलेश्वरी साहू , अनूप भोसले, पारस ठाकुर, आशीष शर्मा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मायानी, मनीष हरित, रिखी राम यादव, केशव साहू, विनोद यादव, कमलेश साहू, विष्णु मरकाम, बिंदु सिन्हा, युगल समदरिया, तोरण सागर, प्रतीक तिवारी, आनंद ठाकुर, सीमा जांगड़े, मंजूलता गुप्ता, संजू साहू भीम साहू, सेवक निषाद, सरला उईके, प्राची कूटारे,रोमा दान, सीमा यादव, तुलसी सोनवानी, तीज बाई यादव, सरिता साहू, पुष्पा साहू, नेहरू साहू, अकाश राजपूत, शिव डोंगरे परमेश्वर सेन इत्यादि उपस्थित थे।