*कांग्रेस ने आजादी गौरव पदयात्रा निकालकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, बरसते पानी में गोहरापदर से पहुंचे धुरवागुड़ी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेस ने आजादी गौरव पदयात्रा निकालकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, बरसते पानी में गोहरापदर से पहुंचे धुरवागुड़ी*

 *कांग्रेस ने आजादी गौरव पदयात्रा निकालकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, बरसते पानी में गोहरापदर से पहुंचे धुरवागुड़ी*



       मैनपुर-

 आजादी की 75 वी वर्षगाँठ मनाने बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेसीयो ने 75 किमी का तिरंगा गौरव यात्रा पुरी कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम ने कहा कि भारत के विकास में कांग्रेस ने दशकों तक अपना सर्वस्व समपर्ण कर दिया।




 आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय आजादी गौरव पदयात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पूरे जोश और उत्साह के साथ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा गोहरापदर से धुरवागुड़ी तक 8 कि.मी. की यात्रा में पार्टि कार्यकर्ताओ का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।  यात्रा के दौरान रास्ते मे  पड़ने वाले देव स्थानों व धार्मिक स्थलों की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों व बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना भी कांग्रेसियों ने किया। आजादी गौरव पदयात्रा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदयात्रा प्रभारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तपेश्वर राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का समापन धुरूवागुड़ी में हुआ।समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अंबिका मरकाम ने कहा कि यह पदयात्रा हमें राष्ट्रभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने संकल्पों को दोहराने की यात्रा है। भारत देश के विकास में दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने अपना सर्वस्व योगदान दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा कि आजादी के उद्देश्यों को भटकाने का कार्य आज केंद्र की मोदी सरकार कर रही है, कांग्रेस पार्टी के बलिदान के फलस्वरूप मिली इस आजादी को हम सबको मिलकर और भी मंगलकारी बनाना है। छतीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सदस्य विनोद तिवारी  ने भी सभा को संबोधित किया व कहा कि आज के समापन समारोह में पदयात्रियों का उत्साह हमारे बलिदानी महापुरुषों के योगदान का पुण्य स्मरण है।बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा पदयात्रा प्रभारी संजय नेताम ने कहा कि जिन महान विभूतियों के कारण हमें स्वतंत्रता मिली है उनके उद्देश्यों को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों के उत्थान में अहम योगदान दिया है। मजदूरों,वंचितों और बेसहारा वर्गों की सहायता करने में कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई व सरकार को लोकहितकारी कहा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा प्रभारी संजय नेताम ने सभी कार्यकर्ताओं का पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी किया।  समापन दिवस की पदयात्रा में सुखचंद बेसरा,तपेश्वर ठाकुर,भूपेंद्र मांझी,ललिता यादव,हबीब मेमन,अरुण मिश्रा,राजेश तिवारी,मेघराम बघेल,अल्तमस खान,उमेश डोंगरे,नीलाधर साहू,कष्टीराम साहू,नीरन ध्रुव,हरिश्वर पटेल,गूँजेश कपिल,नजीब बेग,नित्यानंद नागेश,रोशन राठौर,बजरंग यादव,नरेश बघेल,बिसाहू सिन्हा,देवानंद राजपूत,रामानुज नेताम,बदन ओटी,जीवन यादव,भूमिलता यादव,सरस्वती नेताम,जमुना बाई,किशोर पांड़े,मनोज पांडे,दुर्गेश बघेल,जागेश्वर पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकताओं की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads