VIDEO पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन व घेराव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

VIDEO पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन व घेराव

VIDEO पेट्रोल-डीजल  के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन व घेराव


. मनमोहन नेताम देवभोग की रिपोर्ट

देवभोग--- पेट्रोल डीजल के दाम में वृध्दि को लेकर धरने पर उतरे कांग्रेसी  नेता संजय नेताम के अगुवाई में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झाखरपारा व देवभोग मुख्यालय मे धरना के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौपा! वही विधायक निवास  घेरने से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका!


*प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के दाम में वृध्दि को लेकर एकदिवसीय धरना दिया, झाखरपारा के बाद देवभोग मुख्यालय मे धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी को घेरना चाहा,  लेकिन घेरने गये कांग्रेसियों को पुलिस ने घेरने से पहले रोक दिया। संजय नेताम के अगुवाई में क्षेत्र भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी के निवास पहुंच कर पेट्रोल डीजल के दाम वृध्दि का जमकर विरोध प्रदर्शन किया!विधायक पुजारी अपने निवास में मौजूद थे और उन्होने इस धरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये में कहा धरना प्रदर्शन सडक पर होता है निवास घेरना गलत है ,लेकिन कैमरे के आगे कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया*



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads