*श्री राम जन्मभूमि के भूमिपूजन पर राजिम एबीवीपी ने किया दीप प्रज्वलन विद्यार्थियों ने जलाए 108 दीये* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्री राम जन्मभूमि के भूमिपूजन पर राजिम एबीवीपी ने किया दीप प्रज्वलन विद्यार्थियों ने जलाए 108 दीये*

राजिम एबीवीपी ने किया दीप प्रज्वलन विद्यार्थियों ने जलाए 108 दीये
राजिम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजिम इकाई ने 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमिपूजन के अवसर पर नगर के गोवर्धन पारा स्थित हनुमान मंदिर में 108 दिये जलाकर एवं राम स्तुति चालीसा भजन संध्या के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खुशियां जाहिर की, विद्यार्थियों द्वारा मन्दिर में चारो तरफ दिए से सजावट एवं फाटकों से आतिशबाजी किया गया,वही पूरे राजिम मे हर जगह राम मंदिर निर्माण को लेकर है हर्ष का माहौल बना रहा,


एबीवीपी के नगर मंत्री डिकास देवांगन ने कहा कि यह दिन हम सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है जो इतिहास के पन्नो में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरो से लिखा जाएगा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजा साहू ने कहा कि विगत 500 वर्षो तक इसके लिए अनेको लड़ाइयों आंदोलन किये गए तब जाकर के आज यह दिन देखने को मिला,प्रान्त कला मंच प्रमुख जय शर्मा ने कहा कि करोड़ो हिंदुओ के सपने आज साकार हुए है,हम सभी सौभग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक दीन के हम सभी साक्षी बने है,नगर सह मंत्री बहन रितिका यादव ने कहा कि न जाने कितने हिंदुओं ने इस दिन के लिए अयोध्या राम मंदिर के लिए अपनी कुर्बानियां दी है हम सभी के लिए आज दिन बहुत ही गौरव का दिन है।
सभी विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलन कर राम स्तुति चालीसा भजन संध्या बड़े ही धूमधाम से किया
कार्यक्रम में नगर सह मंत्री गौरव घाटगे,मोनिका वर्मा,अविनाश चौहान,राजीव गुप्ता,यश कहार, हुमन देवांगन,कुंदन सोनकर,योगेश सागर,करन सोनकर,जयंत सेवई,अनुज दुबे,मोंटू सोनकर,आयुष तिवारी,उज्जवल यादव,अजय सोनकर कार्यकर्ताओ ने राम मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त किया,
इस कार्यक्रम की जानकारी नगर कार्यलय मंत्री कुंदन सोनकर ने दी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads