*स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियो की बैठक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियो की बैठक*

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियो की बैठक

रायपुर
रायपुर कलेक्टर डाॅ एस भारतीदासन ने आज यहाँ जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभा कक्ष में 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता  दिवस समारोह आयोजन की तैयारियो के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक लेकर सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश से अवगत कराया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया की राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा।कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का पालन अनिवार्यतः रूप से होना चाहिए।
डाॅ एस भारतीदासन ने कहा कि कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाए।सभी शासकीय सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2020 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय सार्वजनिक भवनों,राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए। उन्होंन बताया कि राज्य स्तर पर मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयेजित कि जाएगी।उन्होने सम्बंधित अधिकारियो से कार्यकर्म स्थल पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए चेयर व्यवस्था,पिने की पानी की व्यवस्था,मंच निर्माण प्रवेश द्वार,बेरिकेटिंग की व्यवस्था,परेड ग्राउंड को समतलीकरण कार्य,गुब्बारे की व्यवस्था,निर्बाघ विद्युत् आपूर्ति,कार्यक्रम स्थल में एम्बुलेंस,डॉक्टर मेडिसिन की व्यवस्था,महत्वपुर्ण व्यकितयो कि सुची अद्यतन करने,फाइनल रिहर्सल करने,स्वल्पहार,सहित सभी महत्तवपूर्ण विषयो पर चर्चा  करते हुए अधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह,नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार,अपर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार,एस.डी.एम डिप्टी कलेक्टर सहित सभी सम्बंघित अधिकारी गण उपस्तिथ थे ।                    
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads