आंचलिक खबरें
घटना-दुर्घटना
छत्तीसगढ़
*आरंग में नेशनल हाइवे में सड़क हादसा*
गुरुवार, 6 अगस्त 2020
Edit
आरंग में नेशनल हाइवे में सड़क हादसा
बोलरो के टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत
आरंग
नेशनल हाइवे पर रसनी ओवरब्रिज के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई-3 का रहने वाला 30 वर्षीय लौकेश सिंह आरंग विद्युत विभाग में संविदा पर परिचारक का कार्य करता था, जो अपने बाइक बजाज डिस्कवर क्रमांक सीजी 07 ए.एन. 6975 से अपने घर भिलाई-3 जा रहा था। वहीं बसना से रायपुर जा रहे महिंद्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 06 जीजी 7046 ने रसनी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गया। हादसे में युवक छिंटक कर रोड डिवाइडर से टकरा गया। जिससे गंभीर चोटें लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बोलेरो में एक परिवार सवार था जो अपने बच्चे के इलाज के लिए राजधानी के अस्पताल लेकर जा रहे थे। घटना की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक त्रिलोक प्रधान ने बताया कि मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है उसका परिवार भिलाई 3 में रहता है। घटना की जानकारी उनके परिजनों के दे दिया गया है। वही फरार ड्राईवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (अ) अपराध दर्जकर उसकी पतासाजी किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Previous article
Next article
