*प्रशासन के नियम से मूर्तिकारअसमंजस में करे तो क्या करे* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रशासन के नियम से मूर्तिकारअसमंजस में करे तो क्या करे*

प्रशासन के नियम से मूर्तिकारअसमंजस में



राजीव शर्मा रायपुर

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार रात से लॉकडाउन लगा दिया गया है. रायपुर जिला भी सेंसेटिव जिलों में से एक है.  जिले में लॉकडाउन के 4 चरण में संक्रमण के आंकड़े कम थे, लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही संक्रमण के आंकड़े बढ़ते गए और स्थिति बिगड़ती चली गई,कोरोना एक महामारी का रूप ले चुकी है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है इस कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए शासन प्रशासन का प्रयास लगातार जारी है।

कोरोना संक्रमण से आज पूरा देश प्रभावित है ऐसे में एक वर्ग मूर्ति बनाने वाले मूर्ति कारो का भी है, सामने गणेश चथूर्थी त्योहारों के मद्देनजर मूर्तिकारों ने गणेश जी की प्रतिमा बनाने का काम विगत एक वर्ष पहले से ही कर रहे है इन मूर्तिकारो की तैयारियां तो कोरोना संक्रमण आने से पहले  कि है हमारे पत्रकार साथी के सामने मूर्तिकार रमेश प्रजापति ने अपना दर्द बयां किया । रमेश का कहना है कि वो मूर्तियों का निर्माण कर्ज लेकर करते है इस काम मे पूरा परिवार रात रात भर काम करते है तब जाकर वो काम पूरा कर पाते है आज उनका पूरा घर गणेश जी की मूर्ति से भरा पड़ा है उनके पास मूर्ति निर्माण करने के अलावा और कोई काम नही है ऊपर से कॅरोना काल के कारण मूर्तिया नही बिक पा रही है बाकी अन्य दिनों में तो अभी तक 70 परसेंट मूर्तिया बिक चुकी रहती थी या बुक हो जाती थी लेकिन आज के दौर में 10 परसेंट मूर्तिया न बिकी है और न ही बुक हुई है ।

शासन  द्वारा गणेश उत्सव को लेकर बनाये गए नियम  के तहत कैमरे लगाने की बाध्यता व 5000 फिट जमीन व गणेश पंडाल में दर्शन के बाद कोरोना संक्रमित होने पर गणेश बिठाने वाली समिति द्वारा कोरोना संकृमित  का इलाज कराना मुख्य है ।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुवे शासन ने गणेश उत्सव को लेकर नियम  इतने सख्त कर दिए है कि  गणेश उत्सव समितियों द्वारा उस नियम का पालन करना सम्भव नही है  इन हालात में शासन और खरीददारों के बीच सिर्फ मूर्तिकार ही पीस रहा है  आज गणेश जी की प्रतिमा बनाने वाला कलाकार की आज भूखो मरने की नौबत आ गई है ऊपर से जो कर्ज है वो अलग ।गणेश चथुर्थी जैसे जैसे नजदीक आ रहा है इन मूर्तिकारों का सब्र का बांध टूटते जा रहा है साल भर मूर्तिकारों का परिवार इस दिन की प्रतीक्षा सालो से करते है 

मूर्तिकार  रमेश प्रजापति का शासन से विनम्र विनिति है कि बाकी सभी लोगो को शासन ने अपना व्यवसाय करने की जैसे कुछ समय के लिए अनुमति मिली है वैसे ही अनुमति शासन द्वारा हमे भी मिल जाय जिससे कि हम लोग भी अपना व्यवसाय कर सके जिससे कि हमे भी अपना परिवार चलाने में मदद मिल सके।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads