*केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवानों की शहादत को किया याद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवानों की शहादत को किया याद*

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवानों की शहादत को  किया याद



रायपुर

 65 बटालियन , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल , तुलसी बाराडेरा के प्रागंण में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी  पुलिस स्मरणोत्सव दिवस मनाया गया । 21 अक्टुबर , 1959 को लद्दाख ( जम्मू कश्मीर ) के हाट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी हमले का मुकाबला करते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस मनाया जाता हैं ।



 इस बल के लिए यह अत्यन्त गौरव की बात है कि देश के सभी पुलिस बलो ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवानो की शहादत को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के रूप में अपना लिया हैं । 



इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश डी . , आई.पी.एस , पुलिस महानिरीक्षक , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल , छ 0 ग 0 सेक्टर द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य कार्मिको को स्मरणोत्सव दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया एवं वर्ष 2020 में अपने कर्तव्य के निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं विभिन्न अर्धसैनिक बलो के शहीद हुए कार्मिको के नामो का उद्घोषण किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदो को श्रद्धाजंली दी गई साथ ही समान गार्ड द्वारा शहीद वीर जवानो को सलामी दी गई ।




इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा बटालियन क्वार्टर गार्ड में सलामी ली गई एवं गार्ड का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर श्री सुब्रत कुमार मिश्र , पुलिस उप महानिरीक्षक , रेंज रायपुर , श्री शिव कुमार सिंह , पुलिस उप महानिरीक्षक , छ 0 ग 0 सेक्टर , श्री अनिल ढोडियाल , पुलिस उप महानिरीक्षक , छ 0 ग 0 सेक्टर , श्री राजकुमार , पुलिस उप महानिरीक्षक , छ 0 ग 0 सेक्टर , श्री विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट -65 बटालियन , श्री विधानचन्द्र पात्रा कमाण्डेन्ट - छ 0 ग 0 सेक्टर , श्री हरीश वर्मा कमाण्डेन्ट छ 0 ग 0 सेक्टर , श्री संजीव रंजन , कमाण्डेन्ट -211 बटालियन एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के रायपुर स्थित विभिन्न कार्यालयो के वरिष्ठ अधिकारी , अधिनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads