1 नवम्बर भाजपा का खेत सत्याग्रह ( धरना )
1 नवम्बर भाजपा का खेत सत्याग्रह ( धरना )
गोबरा नवापारा नगर
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के तत्वधान में आज 1 नवंबर रविवार को प्रातः 10:30 बजे से नवापारा मंडल क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुर में खेत सत्याग्रह ग्रह (धरना) का आयोजन रखा गया है जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू , पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी ! उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि किसानों के जनजीवन और जनहित से जुड़ी अनेक विषयों जिसमें मुख्य रुप से अति शीघ्र धान खरीदी किए जाने संबंधी अनेक विषयों पर यह खेत सत्याग्रह (धरना) का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी के लिए भाजपा नवापारा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थल निरीक्षण कर कार्यक्रम को सुनिश्चित किया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्ना शर्मा , मंडल महामंत्री नवल साहू , मंत्री टिंकू सोनी , युवा मोर्चा महामंत्री नागेंद्र वर्मा , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष देवांगन , किशोर देवांगन , जनपद पंचायत सदस्य कमल नारायण साहू , मिथलेश साहू , पवन साहू सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा ।
