*तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत परिवार में पसरा मातम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत परिवार में पसरा मातम*

तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत परिवार में पसरा मातम




विजय सिन्हा,गरियाबंद 

जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम घुटकुनवापारा में दो नाबालिग बच्चे नहाने के लिए गए हुए थे इसी दौरान 5 वर्षीय बच्चा पूरन ध्रुव देवराज ध्रुव तालाब में नहाने उतरा जहां पानी ज्यादा होने के चलते डूब गया ,इस घटना से साथ नहाने आए बच्चा घबरा गया और रोते हुए इस बात की जानकारी बस्ती में जाकर दिए ,तब ग्रामीण मौके पर पहुचे वही बच्चा ज्यादा पानी पी लिया था इस वजह से बच्चें का शव पानी के नीचे बैठ  गया था जिसे ग्रामीणो के द्वारा तलाश कर पानी के बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी गरियाबंद सिटीकोतवाली को दिया गया ।सूचना मिलते ही गरियाबंद कोतवाली प्रभारी  विकास बघेल मौके पर पहुँचे और बच्चे के शव को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads