शिक्षक ने मनाया सत्कार , अधिकार व प्रतिकार दिवस
शिक्षक ने मनाया सत्कार , अधिकार व प्रतिकार दिवस
अभनपुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार ब्लॉक इकाई अभनपुर के अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल सचिव शिवकुमार साहू व कोषाध्यक्ष टेकराम कंवर व अन्य सम्माननीय ब्लॉक पदाधिकारियों के मेजबानी व जिलाध्क्ष ओमप्रकाश सोनकला के विशेष उपस्थिति में सत्कार, अधिकार व प्रतिकार दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम उपस्थित समस्त साथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। सत्कार -
आज 1 नवम्बर 2020 को संविलियन होने वाले शिक्षक साथी *श्री मुकेश गायकवाड, श्री रूपेश बंजारे, श्रीमती अंजुलता गिलहरे व श्री भीषम कुमार साहू* का गुलाल लगाकर , श्रीफल व कलम भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।
अधिकार -
सभा में उपस्थित साथियों ने क्रमशः सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकार को हम कैसे प्राप्त करेंगे ! संगठन की रणनीति से अवगत कराते हुए निष्ठा के साथ संगठन का साथ देकर ही हम सभी *क्रमोन्नति , पदोन्नति , वेतन विसंगति , लम्बित मंहगाई भत्ता व 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज* इत्यादि मांगो को प्राप्त कर सकते हैं ।
प्रतिकार -
1 नवम्बर 2004 को ही पुरानी पेंशन योजना को बंद करके नवीन पेंशन योजना को लागू किया गया जो कि समस्त कर्मचारियों के लिए सर्वथा हानिकारक ही हैं अतः शासन प्रसाशन से *Restore OPS , Stor NPS* लिखकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकला, ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल, जिला संयोजक कन्हैया कंसारी, जिला सचिव डॉ. सी. एल. साहू, जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, शिव साहू, राममिलन सोनवानी, टेकराम कंवर, विनोद साहनी, पुरंजन साहू, चंद्रपाल साहू,अंजू लता गिलहरे, नीतू बंजारे, सविता रात्रे, टिकेश्चरी श्रेय, मुकेश गायकवाड, राधेश्याम बंजारे, रूपेश बंजारे, भीषम साहू, सीता राम यादव, दुष्यंत कुमार साहू सहित अनेक शिक्षक साथीगण सम्मिलित हुए ।
