भ्रष्टाचार की नहर 10 वर्षो में भी अपूर्ण,क्षेत्र के किसान सिचाई सुविधा की लेकर परेशान
भ्रष्टाचार की नहर 10 वर्षो में भी अपूर्ण,क्षेत्र के किसान सिचाई सुविधा की लेकर परेशान
खिलेश्वर गोस्वामी/राजिम
जिले के किसान रबी फसल के लिए सिचाई सुविधा को लेकर वर्षो से बन रहे नहर नाली का काम पूर्ण नही होने को लेकर विधायक से मुलाकात कर आवेदन के माध्यम से अवगत कराया।स्थानीय सर्किट हॉउस मे ग्राम पंचायत जमाही ,छुईहा , जोगीडिपा, चरौदा ,फुलझर, बोड़की, चरभट्टी, देवगाँव , बेलर , पतोरी घोघरा , पतोरा , परसदा कला , परसट्टी ,सेंदर के कई वाहन में किसान भर कर पहुचे थे । उन्होंने बताया कि हमारे ग्राम से गुजरने वाली नहर नाली से किसानो को खेती के लिए पानी नही दिया जा रहा है । यह नहर नाली में सिमेंटिकरन का कार्य वर्षो से बार बार कुछ दूर निर्माण कर ठेकेदार काम बंद कर चले जाते है । यह कार्य पूर्ण हो ही नही रहा है । 2009 से लेकर आज तक ठेकेदार और विभाग के अफसरों की मिलीभगत के चलते आधे अधूरा कार्य कर ठेकेदार पूरा भुगतान ले रहा है जिसमे कारण अब तक 10 वर्षो से कार्य पूर्ण नही हो पाया है। इस कार्य मे विभाग में ठेकेदार की मिली भगत से इंकार नही किया जा सकता जो भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।जिसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही इस नहर नली का काम जल्द प्रारम्भ करा कर इसमें पानी की सप्लाई को लेकर सिकासार जलाशय से फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटर नहर नाली मे रबि फसल के पानी देने की मांग की गई है।विगत वर्ष में जलाशय में प्रयाप्त मात्रा में पानी होने के उपरांत भी जलाशय से पानी नही दिया गया नहर नाली लाइनींग का कार्य चलेगा करके हर वर्ष पानी नही दिया जाता जबकि नहर नाली लाइनींग कार्य नहीं किया गया।किसानों ने निवेदन है कि वह जमाही छुईहा , जोगीडिपा चरौदा फुलझर बोड़की चरभट्टी देवगाँव , बेलर , पतोरी घोघरा , पतोरा , परसदा कला , परसट्टी सेंदर फिंगेश्वर के निवासी है। हमारे क्षेत्र में कृषि सिचाई केवल नहर नाली पर ही निर्भर है इस वर्ष बारिस से जलाशयो मे रबि फसल हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध है। बीती फसल में किट प्रकोप एवं प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के हालत खराब है ।
