छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर  13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन




रायपुर

  छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 


छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए व्यापक उत्साह है और अब तक प्रदेश भर के करीब 70 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। रायपुर जिले में भी 4200 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑन लाइन पंजीयन करा चुके है।


राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव ने भी आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


   वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे।


    राज्य के इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in  एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in  में 12 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।


जिला खेल अधिकारी श्री प्रधान ने वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग ले रहे प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण किया। इसी तरह विकासखंडों में भी टी शर्ट का वितरण किया गया।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads