*कृषि प्रधान देश मे किसानों को गुलाम बनाने की साज़िश के तहत यह बिल लाया गया है -राजाठाकुर जिलाध्यक्ष गरियाबंद एवं पुर्व विधायक प्रत्याशी राजिम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कृषि प्रधान देश मे किसानों को गुलाम बनाने की साज़िश के तहत यह बिल लाया गया है -राजाठाकुर जिलाध्यक्ष गरियाबंद एवं पुर्व विधायक प्रत्याशी राजिम

*कृषि प्रधान देश मे किसानों को गुलाम बनाने की साज़िश के तहत यह बिल लाया गया है  -राजाठाकुर जिलाध्यक्ष गरियाबंद एवं पुर्व विधायक प्रत्याशी राजिम




राजिम

-मौजूदा सरकार द्वारा कृषि कानून में बदलाव किये जाने के विरोध में देश भर के किसान संगठन आंदोलन पर है । देश के अलग अलग राज्यों से दिल्ली  आये किसान और किसान संगठन इस तीनों कृषि कानून का विरोध कर रहे है और सरकार से  मांग कर कर रहे हैं- ये तीनों कृषि कानून सरकार वापस लें ।


राजा ठाकुर जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी एवं पुर्व विधायक प्रत्याशी राजिम, ने कहा कि नया कृषि कानून साबित करता है कि  मोदी सरकार सिर्फ बड़े व्यवसायिक दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बना रही है , उन्हें आम जनता और किसानों को कतई चिंता नहीं है। ये कानून हमारे देश के किसानों को स्थिति 

बद से बदतर बना देगी।आज आम आदमी पार्टी ने गरियाबंद जिला के राजिम में कानून की प्रतियां जलाकर इस काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुऐ किसान भाईयों का पूर्ण समर्थन किया।


 समर्थन मूल्य का लीगल राईट नहीं होने से भविष्य में किसानों को  कॉर्पोरेट के हाथो की कठपुतली बन  जाएंगे  ,  इसलिए वे इस कानून का कड़ा विरोध कर रहे है । आज आम आदमी पार्टी ने किसान विरोधी कानून की तीनो प्रतिया जलाई गई।  सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो को शांतिपूर्ण तरीके से बंद में सहयोग की अपील भी की गई । सभी ने किसानों के इस देश व्यापी बंद के आह्वान को सहयोग किया व अपने अपने  प्रतिष्ठान बंद कर सभी ने उनके वाजिब मांग का पूर्ण समर्थन किया। 


हनीफ मेमन जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह तीनों कानून कॉरपोरेट हितैषी है कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यिक सवर्धन और सरलीकरण के कानून से भविष्य में एम एस पी स्वतः खत्म हो जाएगी कानून के लागू होने से कॉरपोरेट जगत के लोग फसल को कुछ सालों तक पहले उचे दाम में खरीदेंगे ताकि मंडियों में फसल की खरीदी स्वतः बंद हो जाएगी इसके पश्चात कॉरपोरेट अपने अंदाज में काम करेगी व इसका असर पूरे देश की जनता को पड़ेगा।


सियाराम ठाकुर पुर्व विधायक प्रत्याशी बिंद्रानवागर ने कहा है कि यह तीनों बिल देश के  किसानों को भविष्य में गुलामी की ओर धकेल देगा। कृषक सशक्तिकरण व सरलीकरण हो या आवश्यक वस्तु संसोधन बिल हो अगर यह वास्तव में देश के किसानों के हित के लिए है सरकार को एम एस पी का लीगल राइट होना चाहिए ताकि भविष्य में यह किसान गुलामी की ओर जाने से बचे।



आज के इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य रुप से आप जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर , हनीफ मेमन जिला उपाध्यक्ष, सियाराम ठाकुर पुर्व विधायक प्रत्याशी बिन्द्रानवागढ़, परमेश्वर साहू धनेन्द्र तारक सरवन यादव मुरली साहू महावीर यदु महादेव साहू व अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads