*छोटा हाथी के परखच्चे उड़े,भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छोटा हाथी के परखच्चे उड़े,भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव*

 ट्रेलर व छोटा हाथी की आमने सामने भिड़ंत,एक कि दर्दनाक मौत



*छोटा हाथी के परखच्चे उड़े,भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव*

  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां


 मंगलबार की रात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम संडी कोदवा के समीप  अनियंत्रित ट्रेलर ओर छोटा हाथी की आमने सामने भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी तेज थी कि छोटा हाथी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन चालक का शव बुरी तरह वाहन में फंसा हुआ था जिसे पलारी पुलिस ने जेसीबी की मदद से भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।



   जानकारी के मुताबिक  छोटा हाथी सब्जी भरकर रायपुर से बलोदा बाजार की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रहे हैं अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए गाड़ी में सामान हरी सब्जियां इधर-उधर बिखर गईं घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुची ओर ग्रामीणो की मदद से जेसीबी के सहयोग से बमुश्किल शव बाहर निकाला ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads