*सांकरा सिलतरा क्षेत्र में दो हादसों में गई तीन की जान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सांकरा सिलतरा क्षेत्र में दो हादसों में गई तीन की जान*

 *अनियंत्रित ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर,हेल्पर की मौत*




  *सांकरा सिलतरा क्षेत्र में दो हादसों में गई तीन की जान*

   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  बुधवार का दिन सिलतरा चौकी क्षेत्र में दुर्घटनाओं के नाम रहा सुबह जहां अज्ञात ट्रक ने वाइक सवारों को रौंदा तो वहीं दोपहर बाद एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे खड़े ट्रक में मरम्मत कर रहे हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई।




    जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एसबी 8425 में खराबी आने के कारण चालक ने ट्रक धनेली विधानसभा मार्ग पर धनेली में सड़क किनारे खड़ा कर दिया हेल्पर ट्रक के नीचे मरम्मत करने लगा तभी विधानसभा की तरफ से आ रहे तीव्र रफ्तार ट्रक ने उसमे जोरदार टक्कर मारी ओर खड़ा ट्रक आगे बढ़कर पलट गया जिससे ट्रक की मरम्मत कर रहे हेल्पर मनोज गायकवाड़ निवासी दोन्दे खुर्द  के ऊपर पहिया चढ़ने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया सिलतरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।

   सुबह हुई थी दो की मौत

   सिलतरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सुबह भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमे दो फेक्ट्री श्रमिको को अपनी जान गंवानी पड़ी।

   उरला से वाइक द्वारा फेक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहे वाइक सवारों को सांकरा के समीप अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया और फरार हो गया इस दर्दनाक हादसे में बिलासपुर व रतनपुर क्षेत्र के दो श्रमिको की मौत हुई इस घटना के कुछ घण्टे बाद ही धनेली में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें हेल्पर को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads