महानदी महिला संघ महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण- डॉ लक्ष्मी ध्रुव
महानदी महिला संघ महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण- डॉ लक्ष्मी ध्रुव
जयलाल प्रजापति/नगरी
उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव द्वारा वार्ड नंबर 06 नगरी मे धमतरी जिले के सबसे बड़े महिला संगठन महानदी महिला संघ के लिए 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले नवीन भवन का भूमिपूजन किया गया ।
यह भवन छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा भवन है जो कि महिला स्व सहायता समूह के लिए बनाया जा रहा है ।
भवन भूमिपूजन कार्यक्रम मे सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि महिला होने के नाते मैं महिलाओं का दुःख दर्द समझती हूँ सिहावा विधानसभा के सभी महिला स्व सहायता समूहों को मींटिंग एवं अन्य कार्यो हेतु नगरी आना पड़ता इस दौरान उन्हें किस भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए हमने नगरी में महानदी महिला संघ के लिए यह भवन आबंटित किया है।
आज देश मे समाज ,व्यापार,राजनीति, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों मे महिलाओं की बड़ी भूमिका है लेकिन आज भी महिलाओं को उनका पूरा अधिकार खासकर आदिवासी क्षेत्रों मे नही मिल पाया है
मे सिहावा विधानसभा मे अपने छोटे छोटे प्रयासों से यहाँ की महिलाओं के लिए आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए लगातार काम कर रही हूं धीरे धीरे हम जिला प्रशासन के साथ मिलकर महिला स्व सहायता समूहों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों मधुमक्खीपालन,ऑर्गेनिक फार्मिंग,मछलीपालन,गोबर से बने उत्पाद,इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माण हेतु विशेष प्रशिक्षण देकर महिलाओं को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि उनकी कौशल विकास के साथ साथ आमदनी भी बढ़ेगी ।
इस दौरान महानदी महिला संघ के सभी सदस्यों ने भवन निर्माण की मांग पूरी होने पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव का आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,निकेश ठाकुर,माखन भरेवा,वार्ड पार्षद जियाउद्दीन रिज़वी,सोहन चतुर्वेदी,एल्डरमैन भरत निर्मलकर, अकरम खान,महानदी महिला संघ की सदस्यगण कौशल साहू,सुमरित साहू,सतरूपा,महेश्वरी,लता नेताम,पिंकी मरकाम,शिवानी चंद्रवंशी,नज़मा खान,संतोषी मरकाम,खोमिन नेताम,धमेश्वरी नेताम,मंजू पुजारी,कमलेश्वरी नेताम,महेश्वरी नेताम,सोमती जूरी, हेमलता साहू,केकती मानिकपुरी,दागनी साहू,जास्मि ध्रुव,उलफी साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।


