आज का चिन्तन(सुविचार)
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..07-12-2020*..🎋
✍🏻जिंदगी का सच, हम भी वही है संबंध भी वही हैं, रास्ते भी वही है बदलते हैं तो सिर्फ समय, संजोग और नजर।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *σм ѕнαитι*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻हमेशा शब्द ऐसे बोलो की आपकी ज़ुबान से निकल कर किसी के दिल मे समा जाए ऐसे नही की आपकी ज़ुबान से निकल कर किसी का दिल दुखा जाए।
🌹 *σм ѕнαитι.*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈
अनमोल वचनः
अच्छा व्यवहार सफलता की सीढ़ी है,सुन्दर चेहरा दो मिनट याद रह़ता है पर सुन्दर व्यवहार लोगों को जिंदगी भर याद रहता है | व्यवहार कुशलता सफलता की सीढ़ी है | हर इंसान को अपने जीवन में अच्छे व्यवहार का मालिक बनना चाहिए | तलवार की कीमत धार से होती है और इंसान की कीमत उसके व्यवहार से होती है....
🙏ओम् शांति🙏
🍁आपका दिन शुभ हो 🍁
🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈
आज का संदेश
शरीर में आत्मा का जितने दिन का पार्ट है वह रह लेने के बाद आत्मा को वह शरीर छोड़ना ही पड़ेगा और जब शरीर छूटेगा तो सम्बन्ध और पदार्थ भी छूटेंगे इसलिये सम्बन्धो की गाँठ जितनी ढीली होगी, अंत समय उसे खोलना उतना ही आसान होगा।
यदि हमे कहीं कोई ऐसी गाँठ बांधनी हो जिसे थोड़े समय के बाद खोलना हो तो हम उसे ढीला बांधते हैं। यदि कस कर बाँध दी तो सहजता से नही खुलेगी, बहुत मेहनत लगानी पड़ेगी और हो सकता है कि गाँठ खुले ही नही। और जब गाँठ खुलेगी नही तो उसे काट कर ही अलग करना पड़ेगा। इसी प्रकार परिवारजनो के साथ, पदार्थों के साथ और सम्बंधियों के साथ मोह ममता की गाँठ ढीली ढीली बंधिये क्योंकि उसे आज नही तो कल खोलना ही पड़ेगा।
आत्मा को वह शरीर छोड़ना ही पड़ेगा और यह नियम है, मृत्यु से डरने की जरूरत नही है और जब शरीर छूटेगा तो सम्बन्ध और पदार्थ भी छूटेंगे और आत्मा अपने संस्कारो के साथ आगे का सफर शुरू कर लेगी। यदि सबके साथ मोह और आसक्ति की गाँठ कस कर बाँधी होगी तो जीते जी मर्ज़ झेलना पड़ेगा और अंत समय आत्मा अलग होने में कष्ट अनुभव करेगी।
♈️





