सिहावा विधानसभा मे रामवनगमन पथ पर्यटन रथ यात्रा का भव्य स्वागत
सिहावा विधानसभा मे रामवनगमन पथ पर्यटन रथ यात्रा का भव्य स्वागत
जयलाल प्रजापति/सिहावा-नगरी
कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना राम वन गमन पथ प्रारम्भ हो चुकी है राज्य मे उत्तर(सीतामणी हरचौका)एवं दक्षिण(रामाराम) के दोनों छोरो से पर्यटन रथ यात्रा एवं विराट बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है चूंकि भगवान श्री राम का आगमन सिहावा क्षेत्र मे हुआ था जहाँ सप्तऋषियों की तपोभूमि है
रामवनगमन पथ परिपथ पर्यटन रथ एवं बाइक रैली दिनांक 14/12/20 को सुकमा के रामाराम से प्रारम्भ होकर दिनांक 16/12/20 को प्रातः 10:30 बजे सिहावा विधानसभा के ग्राम बाँसपानी पहुचेगी जंहा से यह यात्रा कर्क ऋषि आश्रम ठेमली पारा मोड़,बिरगुड़ी,सेमरा,श्रृंगी ऋषि आश्रम,देवपुर,नगरी बस स्टैंड,दुगली,केरेगांव,कुकरेल,रुद्री,भोयना,सलोनी,छुही,पाहणदा,सोनेवारा,राजपुर,मोहन्दी,भरदा,पर्सवान,मधुबन,बड़ी करेली,भेंडरी, हसदा, लोमस ऋषि आश्रम से आगे राजिम की ओर प्रस्थान करेगी।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र की जनता से भारी संख्या मे इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
