बंगोली मूरा मार्ग पर दिया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बन्द का किसान महासभा ने किया समर्थन
बंगोली मूरा मार्ग पर दिया धरना
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
आज दिल्ली में आंदोलनरत किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा के भारत बंद का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ किसान महसभा द्वारा बंगोली(मुरा रोड)में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरूआत किसान आंदोलनों के दौरान मृतक किसानों के साथ पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं बंगोली के पूर्व सरपंच भागवत प्रसाद नायक के आकस्मिक निधन पर दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई और उनके परिवार के दुखों में सहभागिता प्रदर्शित की गई ।धरना को छात्र संगठन आईसा(आल इंडिया स्टुडेंट्स एशोसिएशन)के राज्य संयोजक दीक्षित भीमगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर की । छत्तीसगढ़ किसान महासभा के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने भारत बंद करने में पूरे छत्तीसगढ़ के सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों तथा किसानों-मजदूरों सहित सभी को धन्यवाद ग्यापित किया, उन्होंने नागरिकों से किसान आंदोलन से सक्रिय रूप से जुडऩे का आह्वान किया । धरना में मोदी सरकार के किसान विरोधी कार्पोरेट परस्त तीनों कृषि कानून तथा बिजली विधेयक 2020,पराली अध्यादेश और श्रमिकों के चार संहिता को वापस लेने के बजाय अडियल रवैया की निंदा की गई ।धरना को बिसहत कुर्रे ने भी संबोधित किया । सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से मोदी सरकार किसानों के पक्ष में सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो पैदल दिल्ली मार्च करने की घोषणा की। धरना में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी एकजुटता प्रदर्शित किया । छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर किसान आंदोलन को एकजुटता से लड़ने जनता से अपील की ।धरना में खंजन रात्रे, पुष्कर नायक,विशाल गायकवाड़, नरेश नायक, जगदीश ध्रुव, प्रेम लाल कोशले,मुन्ना भारती, ईश्वरी लहरी,मनहरन खंडेलवाल, धर्मेन्द्र बैरागी, टेकु शर्मा, कमल वर्मा, प्यारे लाल चक्रधारी,भरत भारती,मुन्ना कोशले आदि सदस्यों व अन्य आसपास के किसान साथी धरना स्थल पहुंच अपनी सहमति जताई ।
