चंगोराभाठा में क्रान्ति सेना ने शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चंगोराभाठा में क्रान्ति सेना ने शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया

 चंगोराभाठा में क्रान्ति सेना ने शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया



रायपुर 

 छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने रायपुर के चंगोराभाठा में राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया। 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय उन्होंने जेल से निकलकर अंग्रेजों से लोहा लिया था, जिसमें वह गिरफ्तार कर लिये गये थे, 10 दिसंबर 1857 को उन्हें रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई। वार्ड पार्षद उत्तम साहू ने क्रान्ति सेना की सराहना कर राज्य के सभी महापुरुषों के याद में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।


रायपुर जिला शहर संयोजक धनुक साहु ने इस मौके पर संगठन विस्तार कर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति किया, जिसमें दक्षिण इकाई संयोजक ओमप्रकाश देवांगन, अध्यक्ष शेषनारायन चक्रधारी, सदस्यता प्रभारी जयप्रकाश देवांगन, टिकरापारा वार्ड प्रभारी लखन साहू की नियुक्ति हुआ। शाम को जयस्तंभ चौक पहुंच कर क्रान्ति सेना रायपुर शहर सेनानी ने शहादत दिवस मनाकर शहीद वीर नारायण सिंह को नमन किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads