पिकअप रोड से सड़क किनारे उतर कर पेड़ में जा टकराया
पिकअप रोड से सड़क किनारे उतर कर पेड़ में जा टकराया
दादु सिन्हा/धमतरी
कोरोना के चलते हुए भी अब शादी का सीजन शुरू हो गया है...शादियों का सीजन के चलते आसपास के इलाको से डीजे धुमाल भी बजना शुरू हो गया है ...
जहाँ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में धुमाल का आवागमन भी हो रहा है..इसी दौरान नगरी थाना इलाके के शादी में धुमाल बजाने जा रहे पिकअप को ट्रक ने ठोकर मार दी और अपने चपेट में ले लिया... जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए ...बताया जा रहा है की बेलरगांव से निकलकर ग्राम खल्लारी जिला बालोद के लिए धुमाल बैंड बजाने लगभग 15 लोग सवार होकर जा रहे थे ...वही पीछे से किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को ठोकर मार दी..जिससे पिकअप रोड से सड़क किनारे उतर कर पेड़ में जा टकरा गयी... जिसमें दर्जनभर घायल हो गए..जानकारी के मुताबिक दर्जन भर में से 5 लोग गंभीर रूप से घायल है...जिसे उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया है... फिलहाल नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

