विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से संकुल परसदा द्वारा अभूतपुर्व निर्णय नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए चलाया विशेष अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से संकुल परसदा द्वारा अभूतपुर्व निर्णय नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए चलाया विशेष अभियान

 विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से संकुल परसदा द्वारा अभूतपुर्व निर्णय नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए चलाया विशेष अभियान



अभनपुर

संकुल केंद्र परसदा के समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करने ने आने वाली समस्या और व जागरूकता के अभाव के कारण बच्चों का पंजीयन परीक्षा के लिए नही हो पा रहा था।

विद्यालय बन्द होने के कारण भी शिक्षको का बच्चों व पालकों से सीधा संपर्क नही हो पा रहा था।



इस बीच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर परसदा संकुल में विशेष अभियान चलाया गया।



जिसके अंतर्गत संकुल समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल ने सभी प्रधान पाठकों की बैठक ली व सभी शिक्षको को गांव में घर घर जाकर नवोदय फार्म भरने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात रखी सभी ने आशानुरूप सहयोग किया व संकुल के ग्राम लमकेनी ढोण्डरा खट्टी परसदा आमदी व रवेली के प्राथमिक शालाओं के अंतर्गत कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत 260 बच्चों में से 250 बच्चों का फॉर्म भरकर तैयार किया गया।

जिसमे 48 बच्चों का पंजीयन शिक्षको द्वारा अपने खर्च पर कर लिया गया है।

पंजीयन में राशि की वजह से आ रही समस्या की चर्चा किये जाने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय मो.इकबाल द्वारा 202 फॉर्म का पंजीयन अपने कार्यालय व नवोदय विद्यालय के सहयोग से किये जाने का निर्णय लिया गया।

सम्पूर्ण परसदा संकुल अंतर्गत जनप्रतिनिधियों  प्रधानपाठकगण शिक्षकों पालकों व विशेषतः बच्चों में हर्ष व्याप्त है क्योंकि पहली बार इतनी संख्या में नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों की अवसर मिला है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads