किसानों के समर्थन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी का नगरी बन्द सफल
किसानों के समर्थन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी का नगरी बन्द सफल
जयलाल प्रजापति/नगरी
पूरे भारत वर्ष के किसानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी काले कानून के विरोध मे एक दिवसीय नगरी नगर बंद का आव्हान सभी व्यपारी बन्धु से किया गया था जिसमे नगरी नगर के समस्त व्यापारीगणों ने अपने प्रतिष्ठनो को बन्द कर किसानों के समर्थन मे भारत बन्द को सफल बनाया ।
इस दौरान सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड नगरी से बजरंग चौक नगरी तक रैली निकालकर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले किसान विरोधी कानून का विरोध कर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,विधायक प्रतिनधि रुद्र प्रताप नाग,भूषण साहू,माखन भरेवा,भानेन्द्र ठाकुर,निकेश ठाकुर,राघवेंद्र वर्मा,रवि ठाकुर,वार्ड पार्षद जियाउद्दीन रिज़वी,प्रफुल्ल अमतिया,जितेंद्र ध्रुव,सोहन चतुर्वेदी,एल्डरमैन भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर,नरेश छेदिया,सचिन भंसाली,अनवर रजा,हेमू साहू,पिंकी नितिन यदु,पंकज ध्रुव,टेश्वर ध्रुव,आसिफ खान,पूरन नेताम,हरीश साहू,मनीष तिवारी,सोनू चौहान, तेजेन्द्र भट्ट,अकरम खान,आदित्य तिवारी,नदीम अली,सलमान रजा,प्रदीप सोन,सोहेल मंसूरी,ईशु अली,भीष्म यादव,सलमान,सत्यम भट्ट आदि उपस्थित थे।

