श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में समय देंगे राम बालक दास जी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में समय देंगे राम बालक दास जी

 श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में समय देंगे राम बालक दास जी




 रायपुर के वीआईपी रोड स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में प्रदेश स्तरीय संत समिति एवं सामाजिक प्रमुखों की विशेष बैठक आहूत की गई प्रमुख रूप से इस बैठक में महंत सर्वेश्वर दास जी बिलासपुर स्वामी परमात्मानंद जी पेंड्रा संत युधिष्ठिर लाल सदानी रायपुर श्री बिसरा यादव जी श्री पुर्णेन्दु सक्सेना जी एवं प्रदेश के हर जिले के लगभग 150 संतों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रदेश संयोजक श्री राम बालक दास जी महात्यागी ने बोलते हुए कहा की 500 वर्षों से चल रहे राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अंततः सत्य की जीत हुई श्री राम लला का भव्य मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर ही बनेगा एवं देश के प्रत्येक जिला गांव प्रखंड में घर-घर तक संपर्क करें राशि संग्रह के माध्यम से जन-जन को इस निर्माण से जोड़ा जोड़े

 कोरोना काल के पश्चात पूरे देश में राम भक्ति की लहर आध्यात्मिक चेतना एवं धार्मिक वातावरण बनाने का इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता इस अवसर का लाभ लेकर समस्त संत समाज एवम अध्यात्मिक शक्तियों को घर से  बाहर निकलना चाहिए प्रत्येक गांव में प्रभातफेरी का आयोजन स्वच्छता अभियान महाआरती का आयोजन कर घर घर में राम राम की गूंज करते हुए भले ही 10 रुपये का योगदान हो पर हर हिंदू और हर हिंदुस्तानी का सहयोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में लगाना हमें सुनिश्चित करना होगा इसके लिए वैसे तो सभी संत जिला प्रखंडों पर कार्य कर रहे हैं पर रामबालक दास महात्यागी ने कहा कि प्रदेश में जहां पर भी आवश्यकता हो हमें आमंत्रित करें हम जा कर के वहां सभी संतों एवं सामाजिक प्रमुखों को इस कार्य में साथ देंगे इस अवसर पर जगदलपुर बिलासपुर कोंडागांव बालोद राजनांदगांव जशपुर रायगढ़ एवं कवर्धा जिला में प्रवास हेतु श्री राम बालक दास जी ने अपना समय भी संतों को दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads