जब धमतरी बंद करवाने निकले कांग्रेसी...व्यापारियो से किया अभद्र भाषा का प्रयोग..और की धक्का मुक्की..व्यापारी पहुँचे थाना..की शिकायत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जब धमतरी बंद करवाने निकले कांग्रेसी...व्यापारियो से किया अभद्र भाषा का प्रयोग..और की धक्का मुक्की..व्यापारी पहुँचे थाना..की शिकायत

 भारत बंद के तहत दुकान बंद कराने निकले कांग्रेसियों द्वारा अभद्र भाषा  और धक्का मुक्की करने की थाना में शिकायत 




जब धमतरी बंद करवाने निकले कांग्रेसी...व्यापारियो से किया अभद्र भाषा का प्रयोग..और की धक्का मुक्की..व्यापारी पहुँचे थाना..की शिकायत

दादू सिन्हा/धमतरी

कांग्रेसियों पर बलपूर्वक दुकान बंद कराने और व्यापारी पिता पुत्र से धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है।सोमवार को किसानों द्वारा भारत बन्द का आह्वान किया गया है।  इस आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया।  सुबह से कांग्रेसी शहर की दुकानों को बन्द कराने निकले थे। 

सदर बाजार निवासी युवक पीयूष पिता शांतिलाल पारख ने कोतवाली में आवेदन देकर शिकायत की है कि पुरानी मंडी के  पास उनकी पारस क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान  है। दुकान में जब वह सुबह साफ सफाई कर रहा था, तभी कांग्रेसी वहां पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच कर बलपूर्वक उसकी दुकान के शटर को गिरा दिया गया। उनके पिता शांतिलाल के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है । शिकायत करने पहुंचे पिता पुत्र के साथ भाजपा के केविंद्र जैन, विजय साहू, ऋषभ देवांगन, कीर्तन मेनपाल भी थाना पहुंचे ।पुलिस से कार्यवाही की मांग की गई है। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि व्यापारियों से हाथ जोड़कर निवेदन कर दुकानें बन्द कराई गई है। थाने में शिकायत की जानकारी उन्हें नही है 

इस सम्बंध में कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि व्यापारी की शिकायत आई है। आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads