ग्राम प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण दल को प्रशिक्षण देते हुए
ग्राम प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण दल को प्रशिक्षण देते हुए ( ग्राम -डोंगीतराई में)
अभनपुर
पढ़ना लिखना अभियान के तहत प्रदेशव्यापी असाक्षरों का चिन्हांकन और सर्वे का कार्य 14 से 19 दिसंबर तक 116 विकाशखण्डों और 100 नगरीय निकाय में आज से आरंभ किया गया ।
इसी के क्रम में विकाशखण्ड अभनपुर में विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय मोहम्मद इकबाल खान,नोडल अधिकारी श्री पवन कुमार गुरूपंच, सहायक नोडल अधिकारी श्री बसंत कुमार पाटकर और सर्वेक्षण दल प्रभारी ग्राम पंचायत तोरला, बेन्द्री, सातपारा, डोंगितराई एवम नगर पंचायत अभनपुर के वार्ड क्रमांक 3,6,8 के शिक्षकों के द्वारा सर्वे किया।सर्वेक्षण दल के प्रभारी शिक्षक में बुलाकी राम अनेश्वरी, नीतू मैडम,रोहित बाँसवार, योगेश सिन्हा, नीरज साहू,जयसिंह कंवर,तुलेंद्र तिवारी एवम उनके सहयोगियों के द्वारा सर्वेक्षण कर असाक्षरों का चिंहकान किया गया।

