पार्षद वीणा टीएल सिन्हा एवं व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा
श्री राम वन गमन पथ यात्रा का मगरलोड ने भव्य स्वागत
पार्षद वीणा टीएल सिन्हा एवं व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा
राजेंद्र साहू/मगरलोड
विकासखंड ब्लॉक मुख्यालय नगर पंचायत मगरलोड में भगवान श्री राम वन गमन पथ यात्रा एवं विराट बाइक रैली का भव्य स्वागत कर पूजा आरती किया गया मगरलोड मुख्य चौक पर वार्ड क्रमांक 10 पार्षद श्रीमती वीणा टोमन लाल सिन्हा एवं महाव्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल मैनसिंह हिरवानी सुखदेव साहू प्रमोद साहू सहित सैकड़ों लोगों ने भगवान श्री राम जानकी की आरती कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना किया पार्षद श्रीमती वीणा टोमन लाल सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने यह अभिनव पहल पूरे देश के साथ विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है भगवान श्री राम के वनवास काल में राम लक्ष्मण माता जानकी की पद चिन्ह जहां-जहां पड़े एवं विश्राम किया उस जगहों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पर्यटन के रूप में विकसित करेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां की विशेषता धार्मिक महत्व के बारे में पूरी दुनिया जानेगी
विकासखंड मगरलोड के ग्राम बोरसी भोथा राजपूर मोहदी छिपली मगरलोड भरदा परसवानी मधुबन धाम करेली बड़ी भेनड्री एवं त्रिवेणी संगम राजिम स्थित नवागांव ग्राम के लोमस ऋषि आश्रम में श्री राम वन गमन पथ यात्रा एवं विराट बाइक रैली पहुंचे विकासखंड मगरलोड की मधुबन धाम को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा तथा महानदी त्रिवेणी संगम लोमस ऋषि आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद 17 नंबर को गरियाबंद जिला में प्रवेश करेगी
श्री राम वन गमन पथ एवं विराट बाइक रैली यात्रा में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना कुरूद कांग्रेसी नेता नीलम चंद्राकर मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर उपाध्यक्ष राजेश साहू नगर पंचायत अध्यक्ष मगरलोड नीतू खिलावन साहू सभापति गिरीश साहू समस्त पार्षदगण एवं जनपद सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम सुरक्षा व्यवस्था को तैनात रहे।