राजनीति
विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी 2021 को
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
Edit
विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी 2021 को
नवापारा नगर
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी 2021, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक स्थान तहसील कार्यालय के सामने, दशहरा मैदान अभनपुर में रखा गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि यह प्रदेशव्यापी विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों तथा धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था के विरुद्ध किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी किए जा रहें हैं। श्री यादव ने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों व नगर के किसान साथियों तथा कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
Previous article
Next article
