राष्ट्रीय सेवा योजना, ब्लू ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में अंचल में 24 दिसंबर से मोहल्ला क्लास संचालित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राष्ट्रीय सेवा योजना, ब्लू ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में अंचल में 24 दिसंबर से मोहल्ला क्लास संचालित

 राष्ट्रीय सेवा योजना, ब्लू ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में अंचल में 24 दिसंबर से मोहल्ला क्लास संचालित



गोबरा नवापारा नगर

समीप ग्राम कुर्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना, ब्लू ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में 24 दिसंबर से मोहल्ला क्लास संचालित हो रही है। बच्चों के लिए स्वप्रेरित सेवा का व्दितीय चरण अभनपुर विकासखण्ड के हसदा, चिपरीडीह, पोंड़, गोबरा, चंपारण व कुर्रा में डॅा. आरके रजक जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति अग्रवाल महाविद्यालय के स्वयंसेवक मृत्युंजय, देवव्रत, नेहा श्रीवास, डॅाली देवंागन, धनंजय, शेषनारायण, तुलसी, रूकेस, प्रियंका, योगिता, यामिनी, मूलचंद, मीना अपने नजदीकी ग्राम में निःस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं। 



ग्राम कुर्रा स्कूल की छात्रा खिलेश्वरी तारक, लक्ष्मी तारक, लक्ष्मी साहू, यशोदा तारक लगातार अपने गांव में स्वयंसेवकों को सहयोग प्रदान कर प्रतिदिन कक्षा पहली से पंाचवी तक के सैकड़ों बच्चों को बजरंग चैक में पढ़ाई करा रहे हैं। डॅा. रजक ने बताया कि प्रथम दिन विद्यार्थी घर-घर जाकर पालकों से कहा कि आपके बच्चे विगत 9 माह से कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई से वंचित हैं। हम आपके बच्चों को बजरंग चैक में प्रतिदिन एक घण्टा स्कूल लगा रहे हैं। प्रतिदिन स्कूल की तरह प्रार्थना करके बच्चे अपने-अपने कक्षा के झुण्ड बनाकर बैठ जाते हैं।



 फिर उन्हें विषयानुसार पढ़ाई की जाती है। इसके अलावा ब्लू ब्रिगेडियर के स्वयंसेवक बाल अधिकार, गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण, सरकारी व अन्य स्थानों पर प्रसव, गुड टच-बेड टच, शिक्षा, स्वच्छता आदि विषय पर नारा लेखन व्दारा जागरूकता ला रहे हैं। साथ ही बच्चों को चुस्त-तन्दुरूस्त रहने के लिए देशी खेलकूद का अभ्यास कराकर उनका मनोरंजन भी करा रहे हैं।



 कोरोना बचाव, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, कुपोषण आदि के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों को अवगत करा रहे हैं। रैली व नुक्कड़ के माध्यम से ग्रामीणों को विशेषकर मोहल्ला कक्षा की ओर पे्ररित कर रहे हैं। प्रतिदिन बच्चे समय से पहले कुर्रा बजरंग चैक में इकट्ठा हो जाते हैं। ग्राम सरपंच गोवर्धन तारक प्रतिदिन इन स्वप्रेरित बच्चों की शिक्षा को अपने निरीक्षण में कर रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन बच्चों का उत्साह भी बढ़ा रहे हैं। साथ ही ग्रामीण व अन्य प्रतिनिधि ब्लू ब्रिगेड के इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते अपने आपकों नहीं रोक पा रहे हैं। श्रीतारक कहते हैं कि शिक्षा दान इनके व्दारा मेरे गांव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मोहल्ला क्लास की पहल गांव के हर नागरिकों की जुबान में है। उक्त महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना युनिसेफ की अभिनव पहल पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित हो रही है। रायपुर जिला प्रभारी डॅा. आरके रजक को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी अमिता तिवारी एवं नेमीचंद साहू कार्यक्रम अधिकारी पोंड़ सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads