वीडियो--ब्लॉटिंग देख थर्रा गए ग्रामीण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो--ब्लॉटिंग देख थर्रा गए ग्रामीण*

 ग्रीन पेट्रो फ्यूल में आयल टैंकर ब्लॉस्ट के साथ भीषण आग



*ब्लॉटिंग देख थर्रा गए ग्रामीण*

*टाडा गांव के वार्ड 1 व 2 के रहवासियों को वहां से हटाकर दूसरी जगह की व्यवस्था*

  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैस टू ग्राम टाडा  में स्थित ग्रीन पेट्रो फ्यूल फेक्ट्री का आयल टैंकर में ब्लॉस्ट के साथ अचानक आग लग गई ब्लॉटिंग इतनी तीव्र थी कि ब्लॉटिंग के साथ आग आसमान में कॉफी ऊंचाई तक पहुची जिसे देख ग्रामीण थर्रा गए लेकिन अभी तक इस घटना में कितनी जनहानि हुई या नही इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नही मिली है करीब आधा दर्जन  दमकल वाहन आग बुझाने में लगे है लेकिन आग पर अब तक काबू नही पाया जा सका है।



   जानकारी के मुताबिक जैंसे  ही आयल टैंक ब्लॉस्ट हुआ आसमान में चारो तरफ धुंआ फैलने लगा सूचना मिलते ही आसपास की फेक्ट्रियो के दमकल ओर पुलिस मौके पर पहुची ओर आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग पर काबू निहि पाया जा सका।



*सरपंच ने कहा दो वार्ड के ग्रामीणो को हटाया*

  ग्राम पंचायत टाडा की सरपंच रुकमणी शिवहरे ने बताया कि ग्रीन पेट्रो फ्यूल फेक्ट्री के आयल टैंक  में ब्लॉस्ट हुआ है जो इस्पात गोदावरी के गेट नम्बर 4 के समीप है वही टाडा गांव के वार्ड नम्बर 1 व दो समीप में है सुरक्षा की दृष्टि से दोनो वार्डो के रहवासियों को सामुदायिक भवनो में ठहराया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads