आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक
आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक
गरियाबंद
आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी गरियाबंद की बैठक राजिम रेस्टहाउस में हुई,बैठक में विशेष रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम, सह संगठन मंत्री दुर्गा झा जी उपस्थित थे, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने बैठक का एजेंडा सामने रखकर सभा को संबोधित किया साथ ही दोनोंविधानसभा से आए अध्यक्षों ने अपने अपने कार्यों का लेखा-जोखा प्रदेश समिति के सामने प्रस्तुत किया बैठक में जिलाध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी आंदोलन समिति अध्यक्ष व सचिव के नामों के लिए नाम प्रस्तावित किए गए, जिसे सभा में चर्चा कर आपसी सहमति से सेंट्रल जोन के प्रभारी वदुद आलम एवं दुर्गा झा जी ने अंतिम रूप दिया।निर्णय के अनुसार राजिम विधानसभा अध्यक्ष- महेंद्र कौशिक, सचिव- श्रवण यादव,संगठन प्रभारी- परमेश्वर साहू उपाध्यक्ष धनेंद्र ताराक महादेव साहू बनाए गए बिन्द्रानवागढ़विधानसभा से अध्यक्ष- हनीफ मेमन सचिव- सियाराम ठाकुर संगठन प्रभारी- श्रावण बनाए गए उपस्थित सदस्यों को जवाबदारीदी गई ।
राजा ठाकुर ने पोस्टर अभियान के बारे में पार्टी के सदस्यों को जानकारी दी,बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर परमेश्वर साहू पुरुषोत्तम साव,मोहनीष पटेल ,महेंद्र कौशिक ,धनेंद्र तारक ,धनेश्वर साहू, श्रवण यादव महादेव साहूआदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
