ना तो कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और ना ही मौत का आंकड़ा कम हो रहा
ना तो कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और ना ही मौत का आंकड़ा कम हो रहा
सन्देश गुप्ता/ धमतरी
छत्तीसगढ़ में ना तो कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और ना ही मौत का आंकड़ा कम हो रहा है राजधानी रायपुर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां औसतन हर दिन 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी अब कोरोना की चपेट में आ गये हैं खुद फेसबुक और ट्वीटर पोस्ट कर अजय चंद्राकर ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है...
उनहोंने पोस्ट में लिखा है कि ..
कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूँ मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच अवश्य करवाएं

