माता कौशल्या नगरी में कार्यशाला का हुआ आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

माता कौशल्या नगरी में कार्यशाला का हुआ आयोजन

 माता कौशल्या नगरी में कार्यशाला का हुआ आयोजन




आरंग

 संकुल केंद्र चंदखुरी फार्म  में 7 जनवरी को पीएलसी समूह के द्वारा जोन स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ । जिसमें संकुल केंद्र चंदखुरी, तोड़गांव , खौली ,गोढ़ी के शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने-अपने नवीन शैक्षणिक विचारों के बारे में अपने  अनुभव को साझा किया। 



बीआरसीसी एम.एन. वर्मा ने अपने विचार प्रेरक कहानी के माध्यम से कार्यशाला में आए हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में नवाचारी गतिविधि के सदस्य शिक्षक सोमनाथ साहू,गिरजाशंकर , दीनदयाल साहू, होरीलाल पटेल ने बिगबुक एवं अभ्यास पुस्तिका  के बारे में बताकर निर्माण कराकर शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन कराया गया।



इस अवसर पर संकुल समन्वयक रघुनाथ वर्मा चंदखुरी, बृजलाल वर्मा खौली, राजकुमार दीपक गोढ़ी एवं शेख मुहम्मद तोड़गांव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads