जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी पटेल पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के समर्थन में पहुंची अभनपुर ब्लॉक मुख्यालय
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी पटेल पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के समर्थन में पहुंची अभनपुर ब्लॉक मुख्यालय
अभनपुर
अभनपुर ब्लॉक मुख्यालय के सामने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा नियमितिकरण को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर पिछले 15 दिनों से संघर्ष जारी है |
जिसके समर्थन करते हुए श्रीमती रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार चुनाव के पूर्व बड़ी बड़ी झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की और अपने वादे से मूकर गए |
जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने कहा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की वो मुख्य धूरी होते हैं जिनके बिना ग्राम पंचायत का विकास कार्य असम्भव है अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे है जिसके कारण ग्राम पंचायतों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है फिर भी छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इनके मांग को पूरा करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं|
जब तक पंचायत सचिव संघ की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरने पर बैठेंगे और इस आर पार की लड़ाई में हम साथ है

