जोन स्तरीय बिग बुक व अभ्यास जोन के शिक्षकों ने दिखाया अपना हुनर
जोन स्तरीय बिग बुक व अभ्यास पुस्तिका निर्माण कार्यशाला में समोदा जोन के शिक्षकों ने दिखाया अपना हुनर
आरंग
राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड स्तर पर बिग बुक व अभ्यास पुस्तिका निर्माण हेतु द्वितीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. एस. चौहान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री एम.एन. वर्मा के मार्गदर्शन में समोदा जोन के अंतर्गत शामिल पांच संकुल केंद्रों के शिक्षक साथियों के साथ जोन समोदा में आज दिनांक 06 जनवरी को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय समोदा में प्राचार्य श्री आज्ञा राम ठाकुर, जोन प्रभारी अनिल कुमार चतुर्वेदी समन्वयक समोदा, प्रदीप चंद्राकर संकुल समन्वयक कोरासी ,पोषण देवांगन संकुल समन्वयक भैंसा, विष्णु चेलक संकुल समन्वयक अमसेना, रोशन चंद्राकर संकुल समन्वयक कोसरंगी, एवं इंद्रजीत वर्मा पूर्व संकुल समन्वयक समोदा के गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में नवाचारी गतिविधि पीएलसी समूह आरंग द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षण अधिगम को सरल एवं सुरुचिपूर्ण बनाने के लिए नवाचार गतिविधियों से युक्त ऐसे अभ्यास पुस्तिका का निर्माण करना है जिसके द्वारा बच्चों के शिक्षण अधिगम को एक नई दिशा मिल सके।
इसी क्रम में जोन समोदा कार्यशाला में शामिल हुए शिक्षक साथियों द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विषयों पर आधारित विभिन्न नवाचार गतिविधियों से युक्त अभ्यास पुस्तिका का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया, साथ ही साथ बच्चों में भाषाई दक्षता के विकास हेतु बिग बुक निर्माण पर भी कार्य किया गया।
इस संपूर्ण कार्यशाला का नेतृत्व विकासखंड आरंग के नवाचारी गतिविधि पीएलसी समूह के सदस्यों सोमनाथ साहू, होली लाल पटेल गिरजा शंकर अग्रवाल, लोकनाथ साहू, कुलेश्वर साहू , डोमन सिंह ध्रुव संजय टोप्पो, सुशील कुमार ध्रुव द्वारा किया गया।


