*धान खरीदी केंद्र में भाजपा नेताओं ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
राजिम
फिंगेश्वर विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में वर्तमान विपणन वर्ष में चल रही धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजपा नेताओं ने धान खरीदी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। विभिन्न सोसाइटियों में किसानों ने बारदाने की कमी बताई।
कई किसानों ने यह भी बताया कि वे दो दिसंबर से धान बेचे हैं,जिसका पैसा अब तक नहीं मिला है।एवं खरीदी केंद्रों में उठाव नही होने कारण जाम की स्तिथि निर्मित हो रही है,किसानों की शिकायत पर नेताओं ने तत्काल समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं ने गुंडरदेही,जामगांव,फिंगेश्वर,भसेरा, बासिंग खरीदी केंद्र,सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया इस दौरान महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि जिस धीमी रफ्तार से धान खरीदी चल रही है उस गति से पूरी खरीदी हो पाना असंभव है।
इसलिए खरीदी का समय बढ़ाने चाहिए,खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। कई जगहों पर किसानों के बारदाने से धान खरीदी की जा रही है और उसके एवज में किसानों के लिए जो बारदाने की कीमत तय की गई है वह बाजार मूल्य से आधा है।जिला पंचायत सदस्य व राजिम कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने उपस्थित किसानों से कहा कि तीन कृषि विधेयकों के विषय में चर्चा कर उनके फायदे बताते हुए कहा गया कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल संसद में लाया गया है वह किसान भाइयों के हित में है विपक्ष तरह तरह के प्रपंच कर किसानों और किसान संगठनों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है इनके बहकावे में आने से सभी किसान साथियों को बचना चाहिए। अभी धान खरीदी में मात्र 13 दिन शेष हैं और अधिकांश किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं यह भूपेश बघेल सरकार की किसान विरोधी रवैया का प्रमाण है। इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ट भाजपा नेता रामूराम साहू,फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर,राजिम अध्यक्ष कमल सिन्हा,अरुण सिन्हा,उमराव सिन्हा,गोपचन्द बेनर्जी, कृषलाल साहू,दशरथ सिन्हा, प्रेमलाल टोडर,भाजयुमो जिला महामंत्री राजू साहू,वीरेंद्र साहू,देवेंद्र साहू,सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।



