*सत्संग और संत गुरुजनों का सानिध्य ही सबसे बड़ा तीर्थ*
*सत्संग और संत गुरुजनों का सानिध्य ही सबसे बड़ा तीर्थ*
राजिम
राजिम पुन्नी मेला के अवसर पर सतगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान छत्तीसगढ़ कबीर पंथ संत संगठन के कैंप में आयोजित विशेष समागम सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पधारे हुए संत गुरुजनों का दर्शन और विचारों से श्रद्धालु हुए लाभान्वित। संत श्री संकल्प साहेब कोरबा ने कहा मन का संचालन करने वाला, मन का स्वामी ही मनुष्य हो सकता है मनुष्य मन का मालिक है गुलाम नहीं पर विकारों में पढ़कर मनुष्य भूल गया है कि मैं मन का मालिक हूं इसलिए मन का मालिक बने, मन आपका सच्चा सेवक है। संत विजेंद्र साहब भिलाई ने कहा सत्संग से ही मनुष्य महान बन सकता है सत्य का संग करना ही सतसंग है। संत श्री मुक्ति शरण साहेब कोलियरी ने कहा मानव जीवन ही मोक्ष की भूमिका है इसलिए मानव जीवन को पाकर अपना कल्याण करना चाहिए, मनुष्य जीवन में ही मनन की शक्ति होती है। संत घनश्याम साहेब मंदरौद ने कहा सत्संग संत गुरुजनों का सानिध्य ही सच्चा तीर्थ है संगत की जै साधु की। संत रविकर साहेब ने कहा मनुष्य के विचार ही प्रधान है सर्वधर्म समभाव मानवता है। आत्मस्थ हो जाना मानव जीवन का लक्ष्य है लक्ष्य को ध्यान में रखकर जीवन जीना चाहिए तो जीवन सुखमय होगा। साध्वी सीमा साहेब सेमरा ने कहा को संग ही दुख का कारण है। सत्संग ही सुख का रास्ता दिखाता है साध्वी मनिप्रभा डाभा ने कहा चरित्र ही मनुष्य का महान धन है नारियों को समाज में उच्चतम दृष्टि से देखना चाहिए। साध्वी रचना, साध्वी दुलारी, साध्वी दिव्या साध्वी रितु ने सुंदर भजन की प्रस्तुति देकर जनता को सराबोर किया। कार्यक्रम का संचालन संत विजय साहब ने किया और अपने मधुर भजन से भी लाभान्वित किया। इस अवसर पर संत शोभाशरण साहेब, रामेश्वर साहेब, कुमार साहेब अर्जुनी, साध्वी सुषमा भानुप्रतापपुर, बलवान साहब डेटा, निरसन साहेब सकरी, हेमेंद्र साहब मंदरौद, यदु साहेब नगरी, शोधकर साहेब धमतरी, संजय साहेब धमतरी, रमेश साहेब डोमा, रामशरण साहब बालोद, कृतसरन साहब रतन साहेब डेटा, साध्वी राधा, साध्वी भागा, साध्वी पदमनी, साध्वी सानिध्या, साध्वी प्रगति, साध्वी सरिता, साध्वी द्रुपद, साध्वी सुखवंतीन, साध्वी राधा, साध्वी दसौदा, साध्वी कुमारी, साध्वी माया, साध्वी अनुसूया, साध्वी पूनम, साध्वी कुमारी, साध्वी नेमीन, साध्वी प्रेमीन, साध्वी ममता, साध्वी श्याम, साध्वी सती, साध्वी सीता, साध्वी कौशल्या, साध्वी अम्पी के साथ-साथ विभिन्न संतों का दर्शन आशीर्वाद मंच पर रहा।

