आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..07-05-2021*..🎋


✍🏻उन व्यक्तियों के जीवन में आनंद और शांति कई गुना बढ़ जाती है, जिन्होंने प्रशंसा और निंदा में एक जैसा रहना सीख लिया है।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
  💥 *विचार परिवर्तन*💥

✍🏻अच्छा समय और बुरा समय दोनों का अलग अलग महत्व है। अच्छा समय लोगों को बतायेगा कि आप की वास्तविकता क्या है। बुरा वक़्त आप को बतायेगा कि लोगों की वास्तविकता क्या है।
🌹 *σм ѕнαитι.*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*07 मई:-*_ एक सेकंड का गुस्सा हमे जीवनभर का पश्चाताप कराता है, उस एक सेकंड में स्वयम को क्षमा के सागर (God Father) का बच्चा बना लो।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰


🍁🌻🍁🌻🍁🌻🍁🌻🍁

अनमोल वचन :

अपेक्षाएंँ ही दुःख का कारण:-

किसी दिन एक मटका और गुलदस्ता साथ में खरीदा हो और घर में लाते ही 50 रूपये का मटका अगर फूट जाए तो हमें इस बात का दुःख होता हैं। क्योंकि मटका इतनी जल्दी फूट जायेगा,ऐसी हमें कल्पना भी नहीं थीं। परंतु गुलदस्ते के फूल जो 200 रूपये के हैं, वो शाम तक मुर्झा जाएं, तो भी हम दुःखी नहीं होते। क्योंकि ऐसा होने वाला ही हैं,यह हमें पता ही था। मटके की इतनी जल्दी फूटने की हमें अपेक्षा ही नहीं थीं, तो फूटने पर दुःख का कारण बना। परंतु​ फूलों से अपेक्षा नहीं थीं, इसलिए​ वे दुःख का कारण नहीं बनें। इसका मतलब साफ़ हैं कि जिसके लिए जितनी अपेक्षा ज़्यादा,उसकी तरफ़ से उतना दुःख ज़्यादा और जिसके लिए जितनी अपेक्षा कम, उसके लिए उतना ही दुःख भी कम.....

🙏ओम् शांति🙏

🎈आपका दिन शुभ हो 🎈

🍁🌻🍁🌻🍁🌻🍁🌻🍁
🙏 *ॐ शांति* 🙏

जब *परमात्मा* को आपसे *प्यार* होता है तो वो आपके लिये वही करते हैं जो आपके लिये *अच्छा* होता है और उन सभी *लोगों* को आपसे *दूर* कर देते हैं जो आपके लायक नहीं होते।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐
सुबह🌅 का प्यार भरा नमस्कार 🙏                          ✍️ ज़िंदगी में समस्या
देनेवाले की "हस्ती" कितनी
भी बड़ी क्यों न हो,पर भगवान👆🏻💫 की "कृपादृष्टि"
से बड़ी नहीं हो सकती
✍️हंसते हुए चेहरों का अर्थ ये नहीं*
*कि इनके जीवन में*
*दुखों🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♂️ की गैरहाजरी है..*

*बल्की इनके अंदर*
*परिस्थितीयों🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️को संभालने की क्षमता है..                                               good👆🏻💫🇲🇰🌅🧘🏻‍♀️🧘🏻‍♂️morning.😊


♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️


*👉🏿चिंता* 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅


*एक राजा की पुत्री के मन में वैराग्य की भावनाएं थीं। जब राजकुमारी विवाह योग्य हुई तो राजा को उसके विवाह के लिए योग्य वर नहीं मिल पा रहा था।*


 *राजा ने पुत्री की भावनाओं को समझते हुए बहुत सोच-विचार करके उसका विवाह एक गरीब संन्यासी से करवा दिया।*


*राजा ने सोचा कि एक संन्यासी ही राजकुमारी की भावनाओं की कद्र कर सकता है।*


 *विवाह के बाद राजकुमारी खुशी-खुशी संन्यासी की कुटिया में रहने आ गई।*


 *कुटिया की सफाई करते समय राजकुमारी को एक बर्तन में दो सूखी रोटियां दिखाई दीं। उसने अपने संन्यासी पति से पूछा कि रोटियां यहां क्यों रखी हैं?*


*संन्यासी ने जवाब दिया कि ये रोटियां कल के लिए रखी हैं, अगर कल खाना नहीं मिला तो हम एक-एक रोटी खा लेंगे।*


*संन्यासी का ये जवाब सुनकर राजकुमारी हंस पड़ी। राजकुमारी ने कहा कि मेरे पिता ने मेरा विवाह आपके साथ इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें ये लगता है कि आप भी मेरी ही तरह वैरागी हैं, आप तो  सिर्फ भक्ति करते हैं और कल की चिंता करते हैं।*


*सच्चा भक्त वही है जो कल की चिंता नहीं करता और भगवान पर पूरा भरोसा करता है।*


 *अगले दिन की चिंता तो जानवर भी नहीं करते हैं, हम तो इंसान हैं। अगर भगवान चाहेगा तो हमें खाना मिल जाएगा और नहीं मिलेगा तो रातभर आनंद से प्रार्थना करेंगे।*


*ये बातें सुनकर संन्यासी की आंखें खुल गई। उसे समझ आ गया कि उसकी पत्नी ही असली संन्यासी है।* 


*उसने राजकुमारी से कहा कि आप तो राजा की बेटी हैं, राजमहल छोड़कर मेरी छोटी सी कुटिया में आई हैं, जबकि मैं तो पहले से ही एक फकीर हूं, फिर भी मुझे कल की चिंता सता रही थी। सिर्फ कहने से ही कोई संन्यासी नहीं होता, संन्यास को जीवन में उतारना पड़ता है। आपने मुझे वैराग्य का महत्व समझा दिया।*


*शिक्षा:* 

*अगर हम भगवान की भक्ति करते हैं तो विश्वास भी होना चाहिए कि भगवान हर समय हमारे साथ है।*


*उसको (भगवान्) हमारी चिंता हमसे ज्यादा रहती हैं।*


*कभी आप बहुत परेशान हो, कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा हो।*


*आप आँखे बंद कर के विश्वास के साथ पुकारे, सच मानिये थोड़ी देर में आप की समस्या का समाधान मिल जायेगा।*🙏 _हमेशा सकारात्मक सोच रखें  घर में रहें सुरक्षित रहें लक्ष्मणरेखा का पालन करें 🙏🙏🙏



🌺♦🌺♦🌺♦🌺

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads