सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा इस दिन नया वस्त्र धारण कर सोलह सिंगार कर वट की करती है पूजा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा इस दिन नया वस्त्र धारण कर सोलह सिंगार कर वट की करती है पूजा

सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा इस दिन नया वस्त्र धारण कर सोलह सिंगार कर वट की करती है पूजा 




 गोबरा नवापारा नगर

नवापारा सहित आस-पास के गांव में वट सावित्री का व्रत रखा गया। वही खोलीपारा वार्ड नंबर 2 की सुहागिन महिलाओं ने भी व्रत रखा इस दिन नया वस्त्र धारण कर सोलह सिंगार कर वट की पूजा करती हैं इस वर्ष कोरोना कॉल का ध्यान रखते हुए महिलाओं ने सीमित संख्या में घरों के आसपास स्थित वट वृक्षों की पूजा की इस वर्ष पूजन तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही ।



वहीं कुछ लोगों ने सूर्य ग्रहण के चलते बुधवार तो कुछ लोगों ने गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखा वट सावित्री का व्रत जेष्ठ के अमावस्या तिथि को किया जाता है इस दिन सुहागिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं वट सावित्री सौभाग्य प्राप्ति के लिए विशेष माना जाता है हिंदू शास्त्र के अनुसार वटवृक्ष को देव माना जाता है कहते हैं उसमें ब्रह्मा विष्णु और शिव का वास होता है महिलाओं के अनुसार सावित्री ने वृक्ष के नीचे अपने पति को पुनः जीवित किया था तब से यह वट सावित्री के नाम से जाना जाता है इस दिन सुहागन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं ।




वृक्ष की पूजा करते समय इस पर 108 बार सच्चा सूत लपेटा जाता है महिलाएं सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं कहते हैं कथा सुनने से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है और पति की आयु लंबी होती है पूजा में शामिल होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से यादव ठेठवार समाज के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती झुनेश्वरी यादव " पार्षद श्रीमती ओम कुमारी साहू , श्रीमती रानी राजपूत ,कविता साहू , श्रीमती उषा साहू, श्रीमती भारती साहू , श्रीमती मीनू साहू , श्रीमती लोकेश्वरी साहू , श्रीमती ममता साहू सहित वार्ड की महिलाएं शामिल हुई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads