** संसदीय सचिव पहुचे दौरे पर ,मुख्य मंत्री की योजनाओं की समीक्षा **
** संसदीय सचिव पहुचे दौरे पर ,मुख्य मंत्री की योजनाओं की समीक्षा **
गरियाबन्द,
छत्तीसग़ढ सरकार के महत्वपूर्ण योजना नरवा गरुवा घुरवा बॉडी के क्रियान्वयन की जानकारी लेने चन्द्रदेव प्रसाद राय , संसदीय सचिव वन विभाग ,विधिविधायिकी,परिवहन आकस्मिक दौरे में जिले के जंगलो में पहुचे वह वन विभाग के घरातल पर किये जा रहे नरवा योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यो को देखने जंगल जंगल घूमते रहे । उन्होंने जिले के हर्बल उत्पादन के सम्बंध में ग्राम केशोडार स्थित भूतेस्वर नाथ हर्बल औषधीय केंद्र पहुचकर उनके द्वारा किये जा रहे उत्पादन को देखा ।
इस कार्य का संचालन कर कर रहे महिला स्वसहायता समूह के लोगो से बात कर समस्याओं की जानकारी ली । बाद ग्राम टोइयामुड़ा के जंगलो में विभाग द्वारा बनाये गए छोटे छोटे नदी नालों में बनाये गए केपनियर स्ट्रक्चर,चेक डेम ,स्टाप डेम को देखा साथ ही इससे लाभावित क्षेत्र की जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अफसरों को मार्गदर्शन भी दिया साथ ही कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसके क्रियान्वयन में कोई कोताही बर्दास्त नही की जाएगी । मैं नरवा में विभाग द्वारा बनाये जा रहे बधान को देखने जंगल के अंदर तक आया हु । इस बधान से मिट्टी का कटाव रुकेगा साथ ही जंगली जानवरों को पानी मिल सकेगा , भूमि का जल स्तर भी बढेगा । छोटे छोटे बधान के ये स्ट्रक्चर बड़े काम मे साबित होंगे । जिले में पहुचे संसदीय सचिव ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर समस्याएं सुनी व संगठन को मजबूत करते हुये मुख्यमंत्री की योजनाओं को जन जन तक पहुचा ने के साथ ही इसमें हो रही कोताही से अवगत कराने के साथ ही सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही । जंहा उनका स्वागत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफिज खान,शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, महामंत्री नादिर खान, शिला ठाकुर, जनपद सदस्य सफीक खान , सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
आकस्मिक दौरे के दौरान संसदीय सचिव ने उदंती वन मंडल अंतर्गत स्थित वन भैसे के सरक्षण सवर्धन में किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी ली । इस दौरान वह जुगाड़ स्थित वन भैसे के बाड़े को देखने पहुच गए । सम्भवतः यह पहला मौका होगा जब किसी संसदीय सचिव ने इस वन भैसे के बाड़े का निरीक्षण किया होगा । संसदीय सचिव के साथ जिले के गरियाबन्द वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, उदंती के डीएफओ आयुष जैन, उप पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, एसडीओ मनोज चंद्राकर, वन परीक्षेत्राधिकारी गरियाबंद साहू उपस्थित थे ।




