मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा अभनपुर के मानिकचौरी में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा अभनपुर के मानिकचौरी में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ
अभनपुर.
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में ग्राम मानिकचौरी अभनपुर में नव निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का भी शुभारंभ किया गया। नव निर्मित भवन के शुभारंभ अवसर पर ग्राम मानिकचौरी में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राजू बारले, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल, सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री मधुसूदन धृतलहरे ,कांग्रेस सेवादल प्रमुख हीराचंद रात्रे ,सरपंच श्री बुद्धेश्वर साहू ,खण्ड चिकित्साधिकारी श्रीमती शांति देवी कंवर जी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री राजू बारले ने उप स्वास्थ्य केन्द्र नए भवन की सौगात देने भूपेश सरकार को धन्यवाद देते हुए सभी को शुभकामनायें दी साथ ही स्व. मनोहर साहू जी सभापति जनपद पंचायत अभनपुर के आज हमारे बीच नही होने का दुःख प्रकट करते हुए कहा कि उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल ने जीवन मे स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए स्वास्थ्य अमला के योगदान पर प्रकाश डाला और स्व.मनोहर लाल साहू जी के ग्राम के प्रति अथक प्रयास करते रहने से ही उपस्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोनों का गांव में होना बताया।उन्होंने कहा कि मनोहर भैया जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता की कमी महशूस होने व उनके योगदान को याद करते हुए सभी को शुभकामनायें दी।
सेवादल के ब्लाक मुख्य संगठक श्री हीराचंद रात्रे ने माननीय विधायक श्री धनेंद्र साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई संदेश दिया।
सरपंच श्री बुद्धेश्वर साहू ने कोरोना काल मे विभागीय कर्मचारियों के प्रयास व सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बेहतर काम की सराहना करते हुए भविष्य में भी और अच्छा काम की कामना के साथ बधाई दिया।
इस अवसर पर श्री राम प्रसाद बान्दे,डेरहु राम तारक,तिहारू राम साहू,तामेश्वर रात्रे पंच,संतु साहू पंच,चुम्मन लाल साहू,हेमलता साहू,दिनेश साहू,लीला बाई साहू,कौशिल्या बाई गेड़े, स्वास्थ्य विभाग से डॉ देवांगन,अशोक साहू,पी.एल.साहू,तारक जी, सचिव श्री घासू राम,मितानिन बहनें सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

