कचना धुरूवा महाविद्यालय मे राष्ट्रीय पर्व 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण
कचना धुरूवा महाविद्यालय मे राष्ट्रीय पर्व 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण
तेजस्वी यादव/छुरा
गरियाबंद जिले के छुरा नगर स्थित निजी कचना धुरूवा महाविद्यालय मे राष्ट्रीय पर्व 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर भारत माता व अमर शहीदो की जयकारे के साथ मनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डी.के साहू ने समस्त प्राध्यापकों एवं कार्यालयीन स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया।राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के नायकों व अमर शहीद,वीर जवानों, एवं जय हिंद के नारो की गुंज के साथ बड़ी शान से तिरंगा महाविद्यालय परिषर मे लहराया ।
महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं क्रीड़ा अधिकारी तरूण कुमार निमर्लकर,कार्यक्रम रा.से.यो.लेखराम कुर्रे, सहा.प्रा.श्री मति निर्मला यादव, विनोद यादव, सुश्री आरती साहू, सहा.प्रा.कैलाश साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू, पवन यादव, टिकेश्वर निर्मलकर, निषाद जी,हरिराम यादव एवं रा.से. यो.के छात्र छात्राऐ उपस्थित थे।
