*नेशनल हाईवे 30 फिर खून से हुआ लाल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नेशनल हाईवे 30 फिर खून से हुआ लाल*

 *नेशनल हाईवे 30 फिर खून से हुआ लाल* 



जितेंद महमल्ला/धमतरी

नेशनल हाईवे छाती खैरी नाली  सेनचुआ पुल के पास ट्रक और बाइक आमने सामने टकरा गई बाइक में दो लोग सवार थे । जिसमें बाइक चालक एक युवक बुरी तरह फस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक लहूलुहान गंभीर अवस्था में था जिसे निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ।




मिली  जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 05 एसी 1069 में दो युवक छाती शराब भट्टी से निकलते हुए सड़क पर आए। इसी दौरान धान से भरे ट्रक CG 08 L 1886 गुजर रही थी। बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में लेते हुए दाहिने और सड़क के नीचे उतरकर जमीन में धस गया। जिसमें बाइक के साथ एक युवक बुरी तरह फस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।






 सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वन के विरेन्द्र बैस, ललिता रघुवंशी, पवन दिली मौके पर पहुंचे । कुरूद पुलिस और धमतरी से यातायात की टीम भी पहुंच गई थी। सभी ने मिलकर जेसीबी और क्रेन की मदद से 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को ऊपर कर फंसे युवक को निकाला और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया ।दोनों को मेघा के पास ग्राम अरौद के बताये जा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads