*नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 37 जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित* *स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 37 जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित* *स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में*

 *नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 37 जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित*



*स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में*


*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर द्वारा शॉल-श्रीफल भेंटकर*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के 37 पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जिला मुख्यालय में स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

           मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव के शहीद निरीक्षक श्री विनोद कुमार ध्रुव, ग्राम बरबांधा के श्री देवनाथ नागवंशी, उपनिरीक्षक श्री कोमल साहू के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्राम सातबहना के प्रधान आरक्षक श्री सियाराम ध्रुव, ग्राम पदमपुर के श्री शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के श्री देवनाथ नाग, गट्टासिल्ली के श्री महावीर मरकाम, ग्राम-मल्हारी के श्री विरेन्द्र सोम, दानीटोला वार्ड धमतरी के श्री चंद्रशेखर रंगारी तथा ग्राम कोकड़ी के प्रधान आरक्षक श्री नकुल ध्रुव के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। लाईनपारा नगरी के शहीद आरक्षक श्री हेमन्त सोम, पुरानी बस्ती नगरी के श्री धर्मेन्द्र साहू, गागरा के श्री संतोष कुमार नेताम, सिंगपुर (कमईपुर) के श्री राधेश्याम नागवंशी, ग्राम-सांकरा के श्री नोहरू राम नेताम, ग्राम-संबलपुर के श्री नारायण सोरी, नारधा के श्री ललित दीवान, बाजारपारा नगरी के श्री प्यारेलाल सोम, छिपली के श्री खिलावन बिसेन, ग्राम-फरसियां के श्री रतनलाल मरकाम एवं ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक श्री शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह ग्राम-पोड़ागांव, सिहावा के शहीद आरक्षक श्री विजय सूर्याकर, ग्राम-सेमरा के श्री धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के श्री भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के श्री वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के श्री रामेश्वर ध्रुव, नगरी के श्री अमजद खान, पण्डरीपानी के श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के श्री चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम-मारगांव के श्री छबिलाल कांशी, ग्राम-भीतररास के श्री नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम-भैंसासांकरा के श्री आदित्य साहू, कौहाबाहरा के श्री निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के श्री टिकेश्वर कुमार ध्रुव तथा ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक श्री तीला राम ठाकुर और ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक श्री कैलाश नेताम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम-अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. श्री तीरण सिंह मांझी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads