एबीवीपी 75वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा अमृत महोत्सव के रूप में,आजादी के शाम देश के नाम" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एबीवीपी 75वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा अमृत महोत्सव के रूप में,आजादी के शाम देश के नाम"

 एबीवीपी 75वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा अमृत महोत्सव के रूप में,आजादी के शाम देश के नाम"



राजिम

कल पूरे देश भर आजादी के 75वें वर्ष को पूरा देश उत्साह उमंग के साथ मनायेगा,वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजिम इकाई द्वारा सुबह ध्वजारोहण के बाद शाम को कार्यक्रम आयोजित किया है "आजादी की शाम देश के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया है,यह कार्य्रकम 15 अगस्त को सायं 6 बजे राजिम के गंगा आरती स्थल महानदी घाट पर किया जाना है,कार्यक्रम में भारत माता की आरती देशभक्ति गीत संध्या का आयोजन किया जाएगा,एबीवीपी के इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो में राष्ट्र पुनः निर्माण को लेकर जन जागृत करने के उद्देश्य से एवं देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए किया जा रहा।अभाविप इस कार्यक्रम को पूरे देश भर में "अमृत महोत्सव" के रूप में मना रही है।अभाविप ने अपील किया है कि कार्यक्रम में नगर के समस्त कार्यकर्ता बन्धु भगिनी, समाजसेवी,देशभक्त गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम की जानकारी नगर के कार्यालय मंत्री कुंदन सोनकर ने दी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads