क्षेत्रीय खबरे
अंदरूनी गाँवों में मनाया गया आजादी का पर्व
सोमवार, 16 अगस्त 2021
Edit
अंदरूनी गाँवों में मनाया गया आजादी का पर्व
सुकमा
74 वीं वाहिनी CRPF के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज क्षेत्र के अंदरूनी गाँवों जैसे- कोर्रापाड़, रामापारा, रंगाईगुड़ा, गोंडपल्ली इत्यादि में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *सुरक्षा बलों की गैर मौजूदगी में भी तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
पिछले कई वर्षो से इन गाँवों में माओवादियों के प्रभाव व डर से राष्ट्रीय पर्वो का बहिष्कार किया जाता रहा है और नक्सली बैनर/पोस्टर/काला झण्डा लगाए जाता रहा हैं। लेकिन अब CRPF के द्वारा लगातार किए जाने वाले नक्सल विरोधी अभियानों के फलस्वरूप *ग्रामीणों में एक नए आत्मविश्वास का उदय होता दिख रहा है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है।
Previous article
Next article



