मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने राजिम नगर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा वाचनालय के जीर्णोद्धार के लिये दिये 20 लाख रुपये की
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने राजिम नगर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा वाचनालय के जीर्णोद्धार के लिये दिये 20 लाख रुपये की घोषणा की
राजिम
जिला कार्यकारिणी की मुख्यमंत्री निवास में बैठक के दौरान राजिम नगर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा वाचनालय के जीर्णोद्धार के मांग रखने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा त्वरित घोषणा की गई। छग प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेष शुक्ल जी के मार्गदर्शनमें यह मांग रखी गयी । पदमा दुबे जो कि पंडित सुंदर लाल शर्मा की प्रपौत्री है।
कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस घोषणा के बाद काफी खुशी जाहिर की।
इससे प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेष शुक्ल ने मुख्यमंत्री के इस छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन धरोहर को सुरक्षित करने की पहल की मुक्त ह्दय से प्रशंसा करते हुये कहा कि भूपेश भाई हमेशा से ही छत्तीसगढ़ की परंपरा और सस्कृति को संरक्षित और सुरक्षित रखना चाहते है इसी दिशा में किया गया ये महत्वपूर्ण पहल है।
अमितेष भैया के सार्थक प्रयास का परिणाम है जो ये प्राचीन धरोहर का जीर्णोद्धार होने जा रहा है
उन्होंने कहा कि पंडित सुंदर लाल शर्मा महान समाज सुधारक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है साहित्य कार थे उनकी यादों को संजो कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है
सभी कार्यकर्ताओ ने माननीय मुख्यमंत्री जी का और प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया जिसमें मुख्य रूप से पदमा दुबे प्रीति पांडेय गायत्री साहू दुर्गा सोनी सरिता यदु सहित नगर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।
